Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

स्वयंसेवकों की कदमताल से गूंजा शाह नगर, शताब्दी वर्ष का आगाज

 

 

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में  शाह नगर बस्ती से पथ संचलन कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ हुआ। यह संचलन डिफेंस कॉलोनी से प्रारंभ होकर गोरखपुर चौक – विधानसभा – शिवलोक होते हुए पुनः डिफेंस कॉलोनी में संपन्न हुआ। परंपरागत गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने घोष दल की धुन पर अनुशासित कदमताल कर समाज में अनुशासन और एकता का संदेश दिया। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) के.डी. सिंह ने की। इस अवसर पर संघचालक के.एन. भट्ट, नगर कार्यवाह हरेन्द्र कण्डारी और विभाग प्रचारक धनंजय उपस्थित रहे। विभाग प्रचारक धनंजय ने शाखा के महत्व, समाज सेवा और संगठनात्मक एकता पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के सैकड़ों स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। स्थानीय समाज ने इसे प्रेरणादायी क्षण बताया।

 

 

 

Related posts

कर्क, कुंभ और मीन राशि के लिए जीवन में आगे बढ़ने का समय

cradmin

एसएसपी ने किया आईएमए कैडेट्स के साथ संवाद

cradmin

उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

cradmin

हिमालय की सुरंगों के बीच दौड़ेगी रेल, ऋषिकेश परियोजना देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया दल

cradmin

उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों का अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

cradmin

उत्तराखण्ड के युवाओं को जर्मनी में रोजगार और स्टार्टअप अवसरों से जोड़ेगा समझौता

cradmin

Leave a Comment