Advertisement

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक स्व० रामविलास पासवान के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया…

By: Naveen Joshi

On: Saturday, July 5, 2025 9:22 PM

Google News
Follow Us

देहरादून – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक स्व० रामविलास पासवान जी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन कारगी चौक स्थित एक वेडिंग पॉइंट में किया गया। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष केसर लाल कनौजिया, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष एन के पटेल प्रदेश महामंत्री सर्वेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, गौतम कुमार , प्रदेशसंगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह रावत प्रदेश सचिव मोनिका अस्टवाल, प्रदेश प्रवक्ता विशाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष जय गोविंद, राजकुमार यादव, संजय कुमार सरवन कुमार संजय प्रजापति, राजतिलक कनौजिया, अशोक कुमार एवं संजीव शर्मा मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने कहा कि हम सभी के लिए स्वर्गीय रामविलास पासवान जी एक प्रेरणा स्रोत हैं। उनके द्वारा जो भारतीय राजनीति में कार्य किए गए हैं एवं जो समाज सेवा की गई है उसे भारतवर्ष कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर जात- पात की राजनीति को जड़ से मिटा दिया था और समाज में एक सद्भावना का संदेश भी उन्ही द्वारा सर्वप्रथम भारतीय राजनीति में दिया गया है। उत्तराखंड में भी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सभी जिलों में सामान्य रूप से कार्य कर रही है एवं प्रदेश के प्रति जिन व्यक्तियों को कुछ करने की चाहत हैं उन सभी के लिए पार्टी से जुड़ने का सुनहरा अवसर है जब पार्टी अपने सभी कार्यकारिणी एवं सदस्यों को एक संगठन के रूप में जोड़ रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment