Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव का महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज पंहुचकर समुचित तैयारियों का जायजा

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जनपद में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका के निर्देशन समुचित व्यवस्थाएं एवं तैयारी गतिमान है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समय-2 पर स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज पंहुचकर मतदान पाटिर्यों की रवानगी हेतु की जा रही समुचित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्षा से निर्वाचन सामग्री से बचाव के दृष्टिगत तैयारी की जाए। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधासभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम/कक्ष का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं परखी। साथ ही राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रिजर्व ईवीएम कमिशनिंग कार्यों का जायजा लिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी गौस्वामी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

महाराज ने वर्षा, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

cradmin

मुख्यमंत्री से भेंट कर बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा

cradmin

CM धामी ने महाकुंभ भ्रमण के दौरान SDRF उत्तराखंड के जवानों से की मुलाकात।*

prabhatchingari

आज का भविष्यफल: तीन राशियों पर मेहरबान भाग्य, एक को रहना होगा सतर्क

cradmin

मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

cradmin

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ा रहा है उत्तराखंड: महाराज 

cradmin

Leave a Comment