Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गई*

*चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गई*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जय रुद्रनाथ, जय गोपीनाथ के जयकारों संग शुक्रवार को विधि-विधान से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गई। इस दौरान भगवान गोपीनाथ और रुद्रनाथ की विशेष पूजा संपन्न हुई।
अब शीतकाल में छह माह तक रुद्रनाथ भगवान गोपीनाथ मंदिर में ही श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। गोपीनाथ मंदिर परिसर में ही गोपेश्वर गांव के श्रद्धालुओं ने रुद्रनाथ की डोली को अर्घ्य लगाया। 18 अक्तूबर को रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। इसके बाद डोली मौलीखर्क और नंदा देवी मंदिर गंगोल गांव में रात्रि प्रवास के लिए पहुंची।
सुबह सात बजे आचार्य ब्राह्मणों ने रुद्रनाथ भगवान की विशेष पूजा की। इसके बाद राजभोग लगाया गया। महिला मंगल दल ने नंदा देवी मंदिर परिसर में कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। दोपहर एक बजे रुद्रनाथ की उत्सव डोली ने भक्तों के साथ गोपीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया।
दोपहर साढ़े तीन बजे रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए और मनौतियां मांगीं। रुद्रनाथ के पुजारी जनार्दन तिवारी ने बताया, इस वर्ष रुद्रनाथ मंदिर में देश-विदेश के 10,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।

Related posts

आज का पंचांग व राशिफलः चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजन का विशेष योग

cradmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरी विशाल के दर्शन, पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि कामना की

prabhatchingari

भगवान श्री सत्य साईं बाबा जन्म शताब्दी वर्ष पर भव्य रथ यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

cradmin

हेमकुंड साहिब पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल, धाम में मत्था टेक, प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

prabhatchingari

जोशीमठ प्रखंड के बड़ागांव में आयोजित हस्थोला मेले का महिषासुर वध के साथ समापन

prabhatchingari

नैनबाग यमुना आश्रम बागी लुधेरा में भव्य रुप से मनाई गुरु पूर्णिमा*,

prabhatchingari

Leave a Comment