Prabhat Chingari
खेल–जगत

स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आज खेला जाएगा 25वीं राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल

*स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आज खेला जाएगा 25वीं राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में 25वीं राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता की दूसरे दिन बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडंर-19 आयु वर्ग में विभिन्न जिलों की प्रतियोगिताएं हुई।
अंडर 14 आयु वर्ग में टिहरी की वॉलीबॉल टीम ने चंपावत को पराजित किया। वही चमोली और देहरादून में खेले गए मैच में देहरादून की टीम ने जीत दर्ज की। इस प्रकार पौडी, टिहरी देहरादून और चमोली की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अंडर-17 की प्रतियोगिता में देहरादून की टीम ने चमोली को पराजित किया। जनपद पौड़ी की टीम ने अल्मोड़ा को और नैनीताल-अल्मोड़ा के बीच खेले गए मैच में नैनीताल की टीम ने जीत दर्ज की।
अंडर-19 प्रतियोगिता में बागेश्वर और टिहरी की टीम के बीच हुए मुकाबले में बागेश्वर ने जीत दर्ज की। अल्मोड़ा और चमोली की टीम के बीच खेले गए मैच में अल्मोड़ा ने जीत दर्ज की। वही यूएस नगर और चमोली में यूएस नगर ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला आज खेले जाएंगे।

Related posts

ज्योति वर्मा ने उत्तराखंड के लिए जीता पहला मेडल

prabhatchingari

सीएम धामी ने आदि कैलाश मैराथन प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ किया

cradmin

प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

cradmin

27 वां आईसीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट टीएचडीसीआईएल ने सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

prabhatchingari

पहाड़ की बेटी किरण रौतेला वर्मा बनीं सीएयू की सचिव

cradmin

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दशोली ब्लाक की चयन प्रक्रिया 27 व 28 को गोपेश्वर में

prabhatchingari

Leave a Comment