Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

जनपद के 1090 मतदान केंद्रों हेतु पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का चयन

देहरादून,(सू.वि.)
जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत 1 जुलाई को मतदान कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कार्मिक नोडल अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

सॉफ्टवेयर आधारित इस रेंडमाइजेशन में जनपद के 14,000 पात्र कार्मिकों के पूर्ण डाटा बेस से कुल 25% रिजर्व सहित 7,560 कार्मिकों का चयन किया गया। इनमें पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारी शामिल हैं।

देहरादून जनपद के 6 विकास खंडों में कुल 1,090 मतदेय स्थल हैं। प्रथम रेंडमाइजेशन के तहत कुल 1,512 मतदान दल गठित किए गए हैं। चयनित पीठासीन अधिकारियों को 6 जुलाई एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को 7 जुलाई को प्रथम प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

दूसरे रेंडमाइजेशन के दौरान मतदान पार्टियों का गठन कर उन्हें संबंधित विकास खंड आवंटित किए जाएंगे। प्रत्येक मतदान दल में द्वितीय कार्मिक के रूप में महिला कार्मिक की भी अनिवार्य तैनाती की जाएगी।

पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु रेंडमाइजेशन की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग एवं फोटोग्राफी भी करवाई गई। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत सिंह चौहान, एडीआईओ अंकुश पांडेय, डीटीडीओ बृजेन्द्र पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ओलंपस हाई में सीबीएसई कपैसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन

cradmin

बीकेटीसी अध्यक्ष ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से मुलाकात की।

prabhatchingari

आज का राशिफल: किन राशियों को रहना होगा सावधान

cradmin

ग्राफिक एरा में बी.टेक फ्रेशर्स डे: ऋतांश और मनीषा बने टाइटल होल्डर्स

cradmin

एसएसपी दून की रणनीति और टीमवर्क का कमाल — राजधानी में बड़े आयोजनों के दौरान नहीं बिगड़ा यातायात संतुलन

cradmin

आज का दिन विशेष: पंचांग के साथ जानें सभी राशियों का भविष्यफल

cradmin

Leave a Comment