Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

हेमकुंड साहिब पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल, धाम में मत्था टेक, प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

हेमकुंड साहिब पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल, धाम में मत्था टेक, प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) बुधवार को चमोली में स्थित पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे।
उन्होंने गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। हेमकुंड पहुंचने पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से बातचीत की और हेमकुंड पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।
माननीय राज्यपाल ने कहा कि सच्चे बादशाह गुरु नानक देव जी ने हमको सरलता, नम्रता, करुणा, सेवा आ सबक सिखाया है वह बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन है। मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि आज गुरु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, उन्होंने कहा यहां आकर मुझे सभी श्रद्धालुओं का जो स्नेह व आर्शीवाद मिला है उससे मैं अभिभूत हूँ। इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा का समापन 10 अक्टूबर होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

cradmin

गाड़ू घड़ा कलश श्रीनगर, रुद्रप्रयाग होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचने पर, भव्य स्वागत

prabhatchingari

मिथुन और धनु राशि वालों का बढ़ेगा खर्च, वृषभ राशि विवादों से रहें दूर, कर्क-वृश्चिक को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

आज का राशिफल: कर्क, मिथुन और वृश्चिक के सामने चुनौतियाँ, वृषभ-कन्या रहें सतर्क

cradmin

बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार

cradmin

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में देशभक्ति का भव्य समारोह

cradmin

Leave a Comment