Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

उत्तराकाशी आपदा पर सरकार के खोखले दावों की पोल खुली” : गरिमा दसौनी

ओर

देहरादून। उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के होने के बावजूद, पर्वतीय क्षेत्रों के लोग हमेशा भयभीत रहते हैं, यह आरोप कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने लगाया है।

उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी आपदा के दौरान सरकार की आपदा प्रबंधन मशीनरी पूरी तरह से विफल रही है, जिससे उनके “अत्याधुनिक” आपदा प्रबंधन के दावे खोखले साबित हुए हैं।

दसौनी ने उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड ‘National Landslide Risk Mitigation System’, ‘Early Warning System’ जैसे तमाम सिस्टम पर सवाल उठाए और पूछा कि अगर ये सब मौजूद हैं तो आपदा के समय पूर्वानुमान और चेतावनी क्यों नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि राहत शिविरों की कमी, मलबे में दबे लोगों को निकालने में देरी और जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी ने सरकार की लापरवाही को उजागर किया है।

दसौनी ने बीजेपी नेताओं की संवेदनहीनता पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एक ओर उत्तरकाशी में लोग त्रासदी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर और उमेश शर्मा काऊ जैसे नेता देहरादून में राखी बंधवाने और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने में व्यस्त हैं।

उन्होंने इसे भाजपा की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि आपदा के इस समय में भी ये नेता अपने ही प्रदेश के लोगों की पीड़ा को महसूस नहीं कर पा रहे हैं।

Related posts

डीएम का जलवा : 3 वर्षो से निर्विवाद विरासतन दर्ज कराने को भटक रहे फरियादी की, मौेक पर दर्ज कराई खतौनी

prabhatchingari

दून में फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को कुचला,चार की मौके पर ही मौत

prabhatchingari

आज का राशिफल: कर्क-धनु के लिए प्रगति का दिन, कुंभ-मीन के लिए मेहनत जरूरी

cradmin

डीडी कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

prabhatchingari

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड ने गिरधारी लाल साहू को उनके वचनों के लिए बिहार की जनता से माफी मांगने को कहां। 

cradmin

महिला दिवस पर शिक्षा और संवेदना: छात्रा को लैपटॉप, पीड़ित परिवारों को राहत राशि

cradmin

Leave a Comment