Prabhat Chingari
शिक्षा

सूबे में एनसीसी कैडेट्स का धुलाई भत्ता हुआ चार गुना: डॉ. धन सिंह रावत

*सीनियर व जूनियर डिविजन के कैडेट्स को मिलेगा पुनरीक्षित भत्ते का लाभ*

देहरादून,
सूबे के स्कूलों एवं कॉलेजों में एनसीसी विंग में शामिल हजारों कैडेट्स को अब पहले से ज्यादा धुलाई और पॉलिश भत्ता दिया जायेगा। राज्य सरकार ने एनसीसी कैडेटों को अनुमन्य धुलाई एवं पॉलिश भत्ते की दरों वृद्धि की मंजूरी दे दी है। जिसके तहत अब कैडेट्स को वर्ती की धुलाई व बूट पॉलिश के लिये रूपये 41 दिये जायेंगे, जबकि पहले यह दर महज 10 रूपये थी। प्रदेशभर के एनसीसी कैडेट्स को शीघ्र ही पुनरीक्षित भत्ते का लाभ दिया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।
सूबे के उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी कैडेट्स की समस्याओं पर राज्य सरकार ने गौर करते हुये उनके धुलाई और पॉलिश भत्ते में इजाफ कर दिया है। सरकार ने कैडेट्स की वर्दी धुलाई व बूट पॉलिश के लिये अनुमन्य दरों को पुनरीक्षित कर वर्तमान दर रूपये 10 में वृद्धि कर 41 रूपये की मंजूरी दे दी है। एनसीसी कैडेट्स को धुलाई व पॉलिश भत्ता के तौर पर अब 41 रूपये दिया जायेगा जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजा जायेगा। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि प्रदेश में एनसीसी सीनियर डिविजन कैडेट्स को एक वर्ष में 06 माह जबकि जूनियर डिविजन के कैडेट्स को एक वर्ष में 08 माह हेतु धुलाई एवं पॉलिश भत्ता दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि धुलाई और पॉलिश भत्ते के तौर पर अबतक कैडेट्स को न्यूनतम राशि दी जा रही थी जो कि काफी कम थी। शिक्षा मंत्री डा. रावत ने बताया कि सरकार का फोकस राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में एनसीसी की नई इकाईयों का गठन करना है ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक नौनिहालों को एनसीसी में शामिल होने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई दौर की उच्च स्तरीय वार्ता हो चुकी है और शीघ्र ही विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी की इकाईयां गठित की जायेगी।

Related posts

केशव मित्तल बने जईई एडवांस्ड-2025 में देहरादून जॉन के टॉपर

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृत छात्रों को किया सम्मानित, कहा- संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दे रही सरकार

prabhatchingari

बेटियों के सपनों को विज्ञान के पंख : “She for STEM” ने दिखाई नई राह

cradmin

माया देवी विश्वविद्यालय में “संस्कारम्भ-2025” का भव्य शुभारंभ

cradmin

प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई

cradmin

ग्राफिक एरा में बी.टेक फ्रेशर्स डे: ऋतांश और मनीषा बने टाइटल होल्डर्स

cradmin

Leave a Comment