Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बना

देहरादून उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बन गया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना साकार हो रही है। साल दर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ता काफी ऐतिहासिक है। आपको बता दे कि पिछले साल चारधाम यात्रा में 46 लाख 27 हजार श्रद्धालु आए थे….इसकी तुलना में इस साल अभी तक 46 लाख 48 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। अभी यात्रा को पूरा होने में दो महीने के करीब समय शेष है। वहीं इस वर्ष चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से से शुरू हुई थी। यात्रा शुरू होने से पांच अक्टूबर तक यमुनोत्री धाम में 6 लाख 73 हजार, गंगोत्री धाम में 8 लाख 16 हजार, केदारनाथ धाम में 15 लाख 32 हजार, बद्रीनाथ में 14 लाख 57 हजार और हेमकुंड साहिब में 1 लाख 70 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं गंगोत्री, यमुनोत्री और बाबा केदारनाथ के कपाट 16 नवम्बर को बंद होंगे।

Related posts

श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हुआ जिनेंद्र आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

cradmin

उत्तरांचल प्रेस क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न…..

prabhatchingari

पंच व्यास भागवत महोत्सव का आगाज, 208 देवियों के कलश धारण से गूंजेगा क्षेत्र…

cradmin

रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया हर्षोल्लास के साथ

prabhatchingari

बद्री-केदार समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र ने पायलट बाबा को दी श्रद्धांजलि, योग माता से लिया आशीर्वाद

prabhatchingari

बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुआ

prabhatchingari

Leave a Comment