Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

तीन दिवसीय उत्तराखंड युवा विधानसभा सत्र 27 से शुरू

देहरादून,युवा आह्वान संस्था का वार्षिक कार्यक्रम युवा विधानसभा, 2025 का तीन दिवसीय सत्र 27 फ़रवरी से देहरादून के यूसीएफ (ucf) आडिटोरियम में होनें जा रहा है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से युवा प्रतिभाग कर सकते हैँ जिसके अभी रजिस्ट्रेशन खुले हुए हैँ।
उत्तराखंड में युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं अभिव्यक्ति के लिए उन्हें मंच देकर उनकी प्रतिभा को सबके सामने लाने के लिए पिछले कई वर्षों से युवा आह्वान संस्था कार्य कर रही है। संस्था के वार्षिक कार्यक्रम ‘ उत्तराखंड युवा विधानसभा’ का आयोजन इस वर्ष देहरादून में 27 फ़रवरी से 2 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। 4 दिनों तक चलने वाली इस युवा विधानसभा में प्रदेशभर के युवा देवभूमि से संबधित विषयों पर मंथन करेंगे। युवा आह्वान के निदेशक रोहित ध्यानि ने बताया कि युवा विधानसभा में हम युवाओं को संसदीय प्रक्रिया किस प्रकार चलती है और कैसे विधानसभा कार्य करती है उससे अवगत करवाने का प्रयास करते हैँ। राज्य के हर जिले से युवा प्रतिभाग करता है और अपने क्षेत्रों से सम्बन्धित विषयों को भी उठाते हैँ। तथा विधानसभा में कैसे एक विधेयक, बिल बनता है,उसे भी वहाँ विषय विशेषज्ञ सिखाते हैँ। युवा विधानसभा में प्रतिभाग करने के लिए अभी रजिस्ट्रेशन जारी हैँ जिसका लिंक….https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScbYV8xJTz9PGFBFesRRGam7HWc029U80RqeSxwtsr4CmXsdA/viewform?usp=sf_link

Related posts

किराए में 7.4% की तिमाही वृद्धि, प्रमुख शहरों में किराया उपज बढ़कर 3.62%: मैजिकब्रिक्स

prabhatchingari

केंद्र का अंतरिम बजट गतिशील और विकासोन्मुखी: धामी

prabhatchingari

खुले में शराब पीने वालों की बनी ‘बारात’ — दून पुलिस ने थाने तक कराया सैर!”

cradmin

माघ पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग, स्नान-दान से मिलेगा पुण्य फल

cradmin

प्रधानमंत्री की वर्षा जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने की बड़ी पहल है वाटशेड यात्रा: महाराज

prabhatchingari

आईआईटी रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला को मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल संबोधन

cradmin

Leave a Comment