Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरु नानक कॉलेज में वृक्षारोपण…

देहरादून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में आज एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और कॉलेज परिसर को हरित व जैवविविधता से युक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में आम, लीची, अमरूद, गुलमोहर, कनेर आदि फलदार, छायादार और सजावटी वृक्षों का रोपण किया गया। पौधों का चयन पर्यावरणीय लाभों और स्थानीय पारिस्थितिकी के अनुरूप किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के मुख्य सेवा अधिकारी (CSO) सैथजीत सिंह और मुख्य संचालन अधिकारी (COO) विनीत ने की। सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “वृक्षारोपण हमारे भविष्य में निवेश है। जब तक हम धरातल पर पर्यावरण के लिए कार्य नहीं करेंगे, हमारी नीतियां अधूरी रहेंगी।” वहीं विनीत ने कहा, “हम शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को भी समान रूप से महत्व देते हैं।”

कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. ललित चौधरी ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया और कहा, “वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जीवन भर की जिम्मेदारी है। हर पौधा भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और छांव प्रदान करेगा।”

इस कार्यक्रम की सफलता में अनेक शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. निधि चटर्जी, डॉ. नारायणी शुक्ला, सुनील कुमार मलिक, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. असलम अहमद, लोलिता लाल, डॉ. भूपेंद्र भारती, डॉ. अनीता चौहान, डॉ. विशाल कंबोज, तरुण वर्मा, वरुण कुमार, सोनाक्षी शर्मा सहित 60 से अधिक प्रतिभागियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कॉलेज प्रशासन ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

Related posts

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की जिलाधिकारी ने ली बैठक

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 5वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया

prabhatchingari

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने दिया बालिका सशक्तिकरण का संदेश

cradmin

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक…

cradmin

अगले 24 घंटों के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

cradmin

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार , वाहन सीज

prabhatchingari

Leave a Comment