Prabhat Chingari
उत्तराखंड

गोपेश्वर महाविद्यालय में दो दिवसीय बूट कैंप प्रशिक्षण हुआ शुरू

*गोपेश्वर महाविद्यालय में दो दिवसीयबूट कैंप प्रशिक्षण हुआ शुरू*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत गोपेश्वर महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय बूट कैंप शुरू हो गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी ने कहा कि सरकारी नौकरी की घटती हुई संख्या को देखते हुए युवाओं को अब उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने शुरू करने चाहिए।
कार्यक्रम में गुजरात से आए उद्यमिता विशेषज्ञ सुमित कुमार मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में सब्जी उत्पादन, फल उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, भेद पालन, जूस उत्पादन, जड़ी बूटी उत्पादन, अगरबत्ती धूप उत्पादन, रिंगाल उत्पाद, होम स्टे की अत्यधिक संभावनाएं हैं इसलिए युवाओं को इस दिशा में अपने विचार विकसित करने चाहिए।
अतिथि वक्ता के रूप में स्थानीय उद्यमी, व्यापार संघ अध्यक्ष गोपेश्वर विनोद जोशी ने कहा कि अगर युवाओं में बाजार की मांग के अनुरूप जोखिम लेने का साहस हो तो उद्यम शुरू करने के लिए विभिन्न तरह के सरकारी ऋण भी उपलब्ध हैं। इसलिए युवाओं को पूंजी से ज्यादा अपने व्यावसायिक मॉडल की चिंता करनी चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक डॉ रोहित वर्मा ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की ओर मोड़ने के लिए उत्तराखंड सरकार ने देवभूमि उद्यमिता योजना शुरू की है जिसमे युवाओं को व्याज मुक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर डॉ बीपी देवली, डॉ एसके लाल, डॉ डीएस नेगी, डॉ दीपक दयाल, डॉ संध्या गैरोला, डॉ रूपेश कुमार, डॉ हर्षी खंडूरी, डॉ पीएल शाह, डॉ भावना मेहरा, डॉ रंजू बिष्ट, डॉ पूनम टाकुली, डॉ सरिता पंवार, डॉ राकेश मिश्रा, डॉ अभय कुमार, डॉ घनश्याम सिंह, डॉ सुदीप्ता, डॉ सुनील भंडारी, डॉ मनीष मिश्रा, डॉ रविशंकर कुनियाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई श्रीकोट निवासी रिया के प्रति संवेदना व्यक्त की

cradmin

चाणक्य सम्मान के चतुर्थ संस्करण का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न*

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू के पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

prabhatchingari

यूसीसी मूल सरोकारों से ध्यान भटकाने की साजिश -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

पेसिफिक ग्रुप ने देहरादून में अपना दूसरा मॉल किया लॉन्च

prabhatchingari

गोपनाथ रामकथा में मोरारी बापू का संदेश — सनातन धर्म और मंदिर संस्कृति का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी

cradmin

Leave a Comment