Prabhat Chingari
राजनीती

आम आदमी पार्टी कार्यालय पर प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दृश्य उपवास रखा*

देहरादून ,आम आदमी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश प्रभारी वरिंदर कुमार गोयल के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रदेश एवं जिले देहरादून के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपवास रख केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने का विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी वरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि केंद्र कि
भाजपा सरकार तानाशाह की सारी हदें पार कर चुकी है एवं जिस प्रकार उसने षड्यंत्र रचते हुए राष्ट्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर केजरीवाल को झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार कराया वह लोकतंत्र की हत्या ही है उन्होंने कहा कि आज भारत ही नहीं पूरा विश्व इस पर चर्चा कर रहा है और प्रत्येक व्यक्ति यह समझ रहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी झूठी है और आम आदमी पार्टी के नेताओं को षड्यंत्र कर झूठे मामलों में फसाया जा रहा है ।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर, उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया, उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ,रविंद्र आनंद, डीके पाल राजू मौर्य मंजू शर्मा, रेहाना परवीन ,सुधा पटवाल श्याम बाबू पांडे, दीप्ति बिष्ट, सुशील सैनी कासिम चौधरी श्यामलाल नाथ सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Related posts

प्रदेश में हर और हाहाकार और मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर जाने की फिराक में :- रविंद्र

prabhatchingari

ज्योर्तिमठ आपदा पुनर्निर्माण कार्यो हेतु आभार जताया। ज्योर्तिमठ रविग्राम में स्टेडियम हेतु आग्रह किया

cradmin

विधानसभा भवन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मंडल

prabhatchingari

निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली को मिल रहा अपार जनसमर्थन

prabhatchingari

भ्रष्टाचार, घोटाले और बिगड़ती कानून व्यवस्था – गरिमा दसौनी ने खोली धामी सरकार की पोल

prabhatchingari

उपचुनाव में भाजपा का विजय अभियान जारी रहेगा: विनोद सुयाल

prabhatchingari

Leave a Comment