Advertisement

खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी इकाई शुरू, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 23, 2025 10:53 PM

Google News
Follow Us

 

 

ऋषिकेश, : टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने खुर्जा (उत्तर प्रदेश) स्थित खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (2×660 मेगावाट) की दूसरी इकाई का वाणिज्यिक प्रचालन (सीओडी) सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है।

 

इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर टीएचडीसीआईएल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री  ए.के. शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मज़बूती देगी और उपभोक्ताओं को सस्ती व विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराएगी।

 

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष  घनश्याम प्रसाद ने इसे आधुनिक, कुशल और सतत विद्युत अवसंरचना की दिशा में अहम कदम बताया।

 

टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  आर.के. विश्नोई ने सभी माननीय अतिथियों व सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि एनटीपीसी एवं विद्युत मंत्रालय के मार्गदर्शन से परियोजना को सफलता मिली है।

 

1320 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना की पहली इकाई 26 जनवरी 2025 को और दूसरी इकाई 22 सितम्बर 2025 को चालू हुई। अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक और उच्च दक्षता वाले पर्यावरणीय उपायों से लैस यह संयंत्र प्रतिवर्ष लगभग 9,264 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन करेगा।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment