Prabhat Chingari
राजनीती

मई में हो सकते हैं निकाय चुनाव, सरकारी मशीनरी ने तेज की तैयारियां

देहरादून,प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव मई में होंगे। इसके लिए सरकारी मशीनरी ने तैयारी तेज कर दी है। एक ओर जहां सरकार ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है, तो दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मतदाता सूची अपडेशन का काम पूरा कर लिया है। हालांकि, अभी इसकी कोई तिथि तय नहीं है।

दरअसल, निकायों का कार्यकाल खत्म होने के बाद दो दिसंबर से आगामी छह माह यानी दो जून तक इनमें प्रशासक तैनात हैं। जिलाधिकारियों के स्तर से भी नगर निकायों की जिम्मेदारियां देखी जा रही हैं। एडीएम स्तर तक के अधिकारी छोटे निकायों में प्रशासक की भूमिका में हैं। इस बीच नए निकाय चुनाव की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

सूत्रों की माने तो मई महीने में निकाय चुनाव कराने का लक्ष्य रखा गया है। हाल में एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी आरक्षण की जो रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी है, सरकार उसका अध्ययन कर रही है। अध्ययन के बाद शहरी विकास विभाग सभी जिलों के जिलाधिकारियों से आरक्षण रोस्टर तैयार कराएगा। इसी हिसाब से निकायों में ओबीसी का आरक्षण दिया जाना है।

आरक्षण को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी करेगा। चुनाव के लिए आयोग ने मतदाता सूची अपडेशन का काम पूरा करा लिया है। जल्द ही अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। अंदरखाने मई में ही निकाय चुनाव कराने की तैयारी है। इससे पहले प्रदेश में लोस के चुनाव होंगे। गौरतलब है कि सरकार ने हाईकोर्ट में भी छह माह के भीतर निकाय चुनाव कराने का वादा किया है। दो दिसंबर से दो जून तक छह माह की समयावधि पूरी हो रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारी तेजी से पूरी कर रहा है। आयोग के मुताबिक, अभी प्राथमिक तैयारियां की जा रही हैं। सरकार जैसे ही शेड्यूल बताएगी, उसी हिसाब से निकाय चुनाव कराए जाएंगे।

Related posts

महानगर अध्यक्ष ने महेंद्र भट्ट को दी राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर दी बधाई….

prabhatchingari

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखण्ड इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

cradmin

गैरसेंण में सत्र न कराए जाने के पक्ष में विधायकों की हस्ताक्षर वाली चिट्ठी सार्वजनिक करें विधानसभा अध्यक्ष :- रविंद्र आनंद

prabhatchingari

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में 12 सितंबर को लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

cradmin

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अरविन्द पांडे का किया आभार प्रदर्शन

cradmin

भाजपा ने दो नए चेहरों पर खेला दांव, उत्तराखंड की इन दो सीटों हरिद्वार और पौड़ी पर ये होंगे नए चेहरे

prabhatchingari

Leave a Comment