Prabhat Chingari
उत्तराखंड

औद्योगिक विकास की ओर उत्तराखंड का सशक्त कदम : रुद्रपुर में 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी की तैयारी तेज

 

देहरादून, 
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को रुद्रपुर में प्रस्तावित ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन भव्य, प्रभावशाली और राज्य की औद्योगिक छवि को मजबूती देने वाला होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक आयोजन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य को औद्योगिक दृष्टि से नई दिशा प्रदान करेगा और उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के असीम अवसर उत्पन्न करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान राज्य को कुल ₹3.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। यह निवेशकों के बीच उत्तराखंड की औद्योगिक संभावनाओं में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल निवेश को जमीन पर उतारने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि स्थानीय उद्यमिता को भी बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समन्वय, सजगता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि उत्तराखंड की सकारात्मक छवि और निवेश के अनुकूल वातावरण को देश-दुनिया के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

बैठक में प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु,  आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव  शैलेश बगोली,  विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक  ए.पी. अंशुमन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव  बंशीधर तिवारी एवं प्रबंध निदेशक उद्योग  सौरभ गहरवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

ड्यूटी कर रहे तीन पुलिसकर्मी घायल, आराघर टी-जंक्शन पर वाहन चालक ने मारी टक्कर, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

cradmin

आस्था गिल की सुरमई आवाज के साथ ही जेनेसिस-2025 का समापन

prabhatchingari

आज का राशिफल: वृष से मीन तक कई राशियों को लाभ, तरक्की और शुभ समाचार के योग

cradmin

कम नहीं मिलेगा राशन, गोदामों में लगे इलेक्ट्रिक कांटे :रेखा आर्या

prabhatchingari

एसजीआरआरयू खेलोत्सव 200 मीटर में पारस और प्राची अव्वल

cradmin

ग्राफिक एरा के डॉक्टरों ने सिखाए जीवन रक्षा के गुर…

cradmin

Leave a Comment