Prabhat Chingari
उत्तराखंड

त्यूणी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त एसडीआरएफ ने चलाया राहत व बचाव अभियान।

देहरादून – पुलिस थाना चकराता द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चकराता क्षेत्र में त्रिवेणी मार्ग पर लोखंडी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक आशीष त्यागी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन DL8CAC-6667 चकराता से विकासनगर की ओर आते समय अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उक्त वाहन में 04 लोग सवार थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 10 मीटर नीचे खाई में उतरकर सभी सवारों को स्थानीय लोगों की सहायता खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

1. काजल शर्मा पुत्री अनंत शर्मा, 21 वर्ष, निवासी- देहरादून।
2. अमन शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा, 21 वर्ष, निवासी:- मेरठ।
3. कार्तिक ममगई पुत्र सुभाष ममगई, निवासी- दिल्ली
4. रिया थापा पुत्री सुजू थापा निवासी- शिमला, हिमाचल प्रदेश।

Related posts

उत्तराखंड की सांसद निधि का उपयोग अन्य राज्यों में, आरटीआई में हुआ खुलासा

cradmin

CM धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण में किया स्वागत

cradmin

नशा तस्करों पर एएनटीएफ का हंटर, 105 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

cradmin

विधि- विधान से तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के खुले कपाट

prabhatchingari

देवभूमि उत्तराखण्ड में होगा अभाविप का 71वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन; 1500 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल

cradmin

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की पांचवी एथलेटिक मीट राधिका, उत्कर्ष व शिवम बेस्ट एथलीट्स

prabhatchingari

Leave a Comment