Prabhat Chingari
उत्तराखंड

कीर्तिनगर के पास खाई में गिरा वाहन , SDRF ने किया रेस्क्यू।*

देहरादून टिहरी रात्रि पुलिस कोतवाली कीर्तिनगर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कीर्तिनगर के पास एक वाहन खाई में गिर गया है जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन मारुति वर्सा (DL3CBC6813) लक्ष्मौली से हिसरियाखाल की ओर जा रहा था व अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खोला गाँव के पास लगभग 400 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में गिरे व्यक्ति को स्थानीय लोगो की सहायता से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया जिसके उपरांत प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस के माध्यम से उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

*घायल का नाम:-* प्रेमदास पुत्र श्री ख्याली दास उम्र 40 वर्ष निवासी जाखेड़ ग्राम, टिहरी ।

Related posts

ग्राफिक एरा में 24 जुलाई से नए सत्र का आगाज़…

cradmin

सरतली वार्ड के सम्मानित मतदाताओं से विनम्र अपील

cradmin

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 50 बिस्तरों का डेंगू वार्ड आरक्षित

prabhatchingari

चार धाम यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता

prabhatchingari

अगले 24 घंटों के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

cradmin

Leave a Comment