Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ा ठक-ठक गैंग का शातिर सदस्य

 

 

देहरादून, कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने ठक-ठक गैंग के शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सरताज पुत्र सरफराज निवासी मेरठ (उप्र), उम्र 44 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से वादी से छीना गया iPhone 16 Pro (गोल्डन रंग) बरामद कर लिया गया है। प्रकरण की शुरुआत उस समय हुई जब वादी रितेन्द्र कुमार पुत्र रामपाल निवासी टीएचडीसी बंजारावाला ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दर्ज कराई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बातचीत में उलझाकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पाम सिटी के पास चैकिंग के दौरान सरताज को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसका एक संगठित गैंग है, जो सड़क पर रेड लाइट या मोड़ के पास धीमी गति से गुजर रहे वाहनों को निशाना बनाता है। यह गैंग वाहन चालक को पहले झगड़े या बहस में उलझाता है और उसी दौरान गैंग का दूसरा सदस्य ड्राइवर को ठक-ठक कर शीशा नीचे करने को कहता है। चालक को उलझाए रखते हुए वाहन में रखी कीमती वस्तुओं को चोरी कर लिया जाता है और बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस ने बताया कि सरताज के अन्य साथियों की तलाश जारी है।

 

 

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक मुख्यालय में दाज़ी वैश्विक कल्याण पर बात करेंगे

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में वैश्विक मंथन, स्वच्छ ऊर्जा और नैनो तकनीक पर चर्चा

cradmin

प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे

cradmin

एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया

cradmin

सर्जरी डॉक्टरों की दक्षता का कमाल, मरीज को मिली 13 किलो की गांठ से मुक्ति

cradmin

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

cradmin

Leave a Comment