Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

फर्जी ट्रस्ट बनाकर साइबर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

 

 

देहरादून,

उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने सीनियर सिटीजन से ₹44.50 लाख की ठगी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अजय कुमार त्रिपाठी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। अभियुक्त Shree Shiv Shyam Sewa Trust समेत कई फर्जी ट्रस्ट/कम्पनियाँ बनाकर बैंक खाते संचालित करता था और इनके जरिये ठगी की रकम अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह (कम्बोडिया व थाईलैण्ड) तक पहुँचाई जाती थी।

 

गिरफ्तारी के दौरान 05 चैक बुक, 03 स्टैम्प, 03 पैन कार्ड, 02 फर्जी आधार, डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन, 02 सिम कार्ड व ट्रस्ट डीड बरामद हुए। आरोपी हैदराबाद व कौशाम्बी (उ.प्र.) में दर्ज अन्य मामलों में भी वांछित है।

 

एसएसपी, एसटीएफ श्री नवनीत सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी निवेश, ऑनलाइन जॉब या संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर दें।

Related posts

महिला का गला दबाकर हत्या के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने एसओ से आरोपियों को गिरफ्तार कर, कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए…..

prabhatchingari

द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे

prabhatchingari

देवभूमि कीर्ति सम्मान 2025 का भव्य आयोजन संपन्न

cradmin

आईआईटी रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला को मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल संबोधन

cradmin

ग्राफिक एरा में रक्तदान शिविर मोदी के जन्मदिन पर 5000 ने पंजीकरण कराया

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं के दल को गंगोत्री धाम के लिए किया रवाना..

cradmin

Leave a Comment