Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास : रेखा आर्या

 

अल्मोड़ा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अल्मोड़ा जनपद में डिगरा जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार पंकज बजेली के समर्थन में गांव सुपाकोट और निरई में जनसंपर्क एवं जनसभा के द्वारा चुनाव प्रचार किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों ने विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए हैं । समाज में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाने के नारे देती थी, लेकिन मोदी सरकार ने इस नारे को हकीकत में बदल दिया।

रेखा आर्या ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति का विकास बीजेपी का सबसे पहला लक्ष्य है, अंत्योदय की अवधारणा को साकार करना है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की देवतुल्य जनता अगर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जिताकर जिला पंचायत के स्तर पर भी ट्रिपल इंजन सरकार बनाती है, तो विकास की धारा और तीव्र होगी।

इस अवसर पर लाल सिंह बजेठा, मोहन सिंह, श्याम सिंह रौतेला, गिरीश राम, पूर्व प्रधान गिरीश भंडारी , देवेन्द्र सिंह, पाल सिंह भंडारी, दीवान राम, प्रकाश नेगी, दीवान राम, श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

वर्दी घोटाला: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर डिप्टी कमांडेंट निलंबित

cradmin

विरासत महोत्सव में आज सुपर बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया।

cradmin

गांधी व शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

cradmin

मैक्स अस्पताल में 190 किलो की महिला की सफल बेरिएट्रिक सर्जरी

cradmin

उत्तराखंड का बदला मौसम, उच्च हिमालई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक

prabhatchingari

भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जनपद चमोली में आचार संहिता लागू हो गई*

prabhatchingari

Leave a Comment