Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मौसम ने ली करवट , बदरीनाथ-केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, लौटी ठंड


देहरादून,बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी से एक बार फिर ठंड लौट आई। हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित हुआ। सेना के जवान बर्फ हटाने के काम में जुटे रहे।मौसम ने करवट बदली और चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती व माणा घाटी की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। गोपेश्वर, पोखरी, नंदप्रयाग, नंदानगर क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलीं।केदारनाथ में भी बर्फबारी
वहीं केदारनाथ में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फ की फुंआरों के बीच ठंड बढ़ गई है। देर शाम धाम में तापमान 2 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में अपराह्न बाद कहीं गरज के साथ बौंछारें व ओलावृष्टि हुई। गुरुवार को सुबह से ही केदारनाथ में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। पूर्वान्ह 11 बजे तक मौसम ठीक रहा, इसके बाद यहां घने बादल छाने लगे और अपराह्न तक रुक-रुककर कई बार हल्की बूंदाबांदी होती रही।अपराह्न बाद यहां ओलावृष्टि भी हुई और इसके बाद बारिश के साथ बर्फ की फुंआरें भी गिरी। खराब मौसम के कारण केदारनाथ में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य कर रहे वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी सेवानिवृत्त कैप्टर सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे केदारनाथ में दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्वान्ह के बाद खराब मौसम के कारण ठंड बढ़ गई है। शाम को केदारनाथ के ऊपरी तरफ चोराबाड़ी और वासुकीताल क्षेत्र में भी अच्छी बर्फबारी भी हुई। इधर, शाम पांच बजे के बाद रुद्रप्रयाग सहित अन्य निचले इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की बौंछारें भी गिरी।

Related posts

ग्राफिक एरा में साइबर नेशन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

prabhatchingari

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान – मुख्यमंत्री

cradmin

अंटार्कटिका फतह: उत्तराखंड की कविता चंद ने माउंट विंसन पर फहराया तिरंगा

cradmin

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान

cradmin

चमोली के विकासखंड पोखरी के करछना गांव की आस्था ने हासिल की टॉप रैंक

prabhatchingari

मेरा धर्म करुणा है” — मुख्यमंत्री ने बताया दलाई लामा को विश्व का सच्चा आध्यात्मिक गुरु

cradmin

Leave a Comment