Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

अभिनव थापर के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह, मातृशक्ति को मिला सम्मान

 

देहरादून,कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर, बल्लूपुर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार के तहत सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए 200 से अधिक महिलाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर सुख-दुख में आमजन के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनसेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से भाजपा का शासन रहा है, बावजूद इसके आज भी आम जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। कांग्रेस का प्रयास है कि आगामी समय में जनता को एक सशक्त और विश्वसनीय विकल्प मिले तथा जनसमस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अजीत यादव, रमेश ठाकुर, देवेंद्र यादव, नितिन, सुनीता, सुजाता यादव, आरती सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मातृशक्ति ने इस सामाजिक पहल के लिए अभिनव थापर एवं उनके सहयोगियों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरा आयोजन भावनात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

 

Related posts

शरद पूर्णिमा पर जैन संत आचार्य 108 विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मना

prabhatchingari

एसटीएफ का ‘ऑपरेशन वाल्मीकि’: कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार*

cradmin

1152 पीड़ितों तक पहुँची राहत राशि, जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर मुआवजा वितरण शुरू

cradmin

शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम की कुशलक्षेम पूछने एम्स पहुंचे महाराज

prabhatchingari

सूचना विभाग में कार्मिकों की हुई पदोन्नति, महानिदेशक सूचना का जताया आभार

prabhatchingari

आर्यन स्कूल ने आयोजित किया एनुअल गाला फेट 2025

prabhatchingari

Leave a Comment