Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद हुआ श्रमिकों का भुगतान

*जिलाधिकारी संदीप तिवारी के हस्तक्षेप के बाद हुआ श्रमिकों का भुगतान*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली की मोख मल्ला सड़क के निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों के मेहनताने का जिलाधिकारी संदीप तिवारी के हस्तक्षेप के बाद भुगतान हो गया है। श्रमिक बीते पांच वर्षों से भुगतान के लिए प्रयासरत थे।
बता दें, कि एनपीसीसी की ओर से वर्ष 2020-21 में मोख तल्ला सड़क का निर्माण कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवाया गया था। लेकिन निर्माण के बाद ठेकेदार की ओर से श्रमिकों का वर्तमान तक भुगतान नहीं किया गया था। जिसे लेकर श्रमिकों की ओर से जिलाधिकारी चमोली से भुगतान करवाने के लिए पत्र दिया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनपीसीसी के परियोजना प्रबंधक को शीघ्र श्रमिकों का भुगतान करवाने के आदेश दिए। जिसके बाद अब श्रमिकों के मेहनताने का पांच वर्ष बाद एनपीसीसी की ओर से भुगतान कर दिया गया है।
एपीसीसी के परियोजना प्रबंधक नरेंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद देवश्वरी देवी पत्नी नंदलाल, रूपा देवी पत्नी देवेंद्र लाल, मीना देवी पत्नी दिलीप लाल के मेहनताने के कुल 30 हजार की धनराशि का भुगतान कर दी गयी है। निवर्तमान ग्राम प्रधान ने बताया कि श्रमिकों के भुगतान के बाद उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

हल्द्वानी-रेलवे प्रकरण मामले मे आज होने वाली सुनवाई को लेकर हुई दुआ,

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल ने राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ मनाया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

cradmin

प्रशासन जिंदा है अभी, जन धन का गबन मुमकिन नहीं

prabhatchingari

उत्तराखंड एसटीएफ ने 38 लूट, चोरी व हत्या के प्रयास के कुख्यात अंतर्राज्यीय इनामी लुटेरे को दिल्ली से किया गिरफ्तार

prabhatchingari

मिस फिट एंड मिस्टर फिज़ीक उप प्रतियोगिता हुई आयोजित

prabhatchingari

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर किया विशेष डाक टिकट का विमोचन

cradmin

Leave a Comment