Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा महानगर में सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला आयोजित

 

 

देहरादून,  भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में अंबेडकर मंडल की ओर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक कार्यशाला आयोजित की गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वच्छता अभियान एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी मंडल कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग को जोड़कर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल व कार्यकर्ता इस सेवा पखवाड़े को सफलता की ओर ले जाने में सक्रिय भूमिका निभाए।

 

कार्यक्रम में दायित्वधारी राज्य मंत्री मधु भट्ट, श्याम अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा, आशीष नागरथ, प्रदेश सह संयोजक (निकाय प्रकोष्ठ) विशाल गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया, महानगर मीडिया प्रभारी अक्षर जैन, निगम पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री अंकुर जैन एवं राहुल पंवार ने किया।

 

 

 

 

Related posts

दलदल में डुबोकर युवक की हत्या

prabhatchingari

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत

prabhatchingari

हरेला पर हब और सोसायटी ने मिलकर रोपे पौधे

prabhatchingari

चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत अभी से पूर्ण मनोयोग से रहें तैयार- एसपी

cradmin

लच्छीवाला टोल पर ट्रक ने कार को बुरी तरह पिचका दिया

prabhatchingari

नदी में डूबते व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस…

cradmin

Leave a Comment