Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

यमुनोत्री जी की यात्रा आज स्थगित ,उत्तराखंड पुलिस ने की अपील

देहरादून: यमुनोत्री जी के कपाट खुलते ही भारी संख्या में तीर्थ यात्री उमड पड़े हैं। हालत यह है कि पैदल मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि यमुनोत्री धाम पर क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंच चुके हैं। अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है, इसलिए जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं वह अपनी यात्रा स्थगित कर दें।शनिवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 9000 से अधिक तीर्थ यात्रियों को करीब 24 घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने खुद मौके पर जाकर किसी तरह से जाम को खुलवा दिया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि गत शनिवार को जो जाम की स्थिति बनी थी उसे पुलिस ने रात भर ड्यूटी कर जाम को क्लियर कर दिया है अभी ट्रैफिक सामान्य है। यातायात अभी व्यवस्थित ढंग से चल रहा है।उन्होंने कहा कि रविवार को 9000 की संख्या में तीर्थ यात्री जानकी चट्टी यमुनोत्री पहुंच चुके हैं। इसलिए उनकी तीर्थ यात्रियों से हाथ जोड़कर विनती है कि जो तीर्थ यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी या अन्य किसी पड़ाव पर हैं। वह तीर्थ यात्री आज अपनी यमुनोत्री की तीर्थ यात्रा को स्थगित रखें। यमुनोत्री धाम में बिल्कुल भी कैपेसिटी नहीं है।

Related posts

केदार बाबा मंदिर को 108 कुंतल फूलों से सजाने का काम शुरू,2 मई को खुलेंगे के कपाट

prabhatchingari

आज का दिन विशेष: पंचांग के साथ जानें सभी राशियों का भविष्यफल

cradmin

शिव बारात देखने उमड़ पड़े श्रद्धालु

prabhatchingari

टौंस-यमुना घाटी की लोक परंपराओं का भव्य प्रदर्शन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

cradmin

आज का राशिफल: मेष-कर्क को लाभ, कुंभ की परीक्षा

cradmin

यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

prabhatchingari

Leave a Comment