Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

ज्योतिर्मठ मलारी हाईवे सलधार में 20 मीटर क्षतिग्रस्त, आवाजाही ठप्प

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे तेज बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा आने से सलधार के पास करीब 20 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया जिससे सेना, आईटीबीपी के साथ ही सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही ठप पड़ गई है।
क्षेत्र में हो रही बारिश से हाईवे खोलने का काम भी धीमी गति से चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
नीती घाटी में सोमवार से हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बारिश के बीच मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे तपोवन से आगे सलधार में हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर मलबे के साथ बोल्डर भी आ गए हैं। गनीमत यह रही कि जिस वक्त चट्टान से मलबा छिटककर हाईवे पर आया उस दौरान यहां कोई वाहन नहीं गुजर रहा था जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। हाईवे बंद होने से चीन सीमा चौकियों में मौजूद सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है।
साथ ही नीती, गमशाली, फरकिया, मलारी, बांपा, मेहरगांव आदि गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही भी बाधित हो गई है। वहीं ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि नीती घाटी में तेज बारिश हो रही है जिससे हाईवे खोलने का काम धीमी गति से चल रहा है। मौसम सामान्य होने पर हाईवे सुचारु कर दिया जाएगा।

Related posts

पीएनबी 11 जुलाई को ग्रामीण ऋण में वृद्धि करने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित करेगा ‘मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम‘

cradmin

गोर्खाली सुधार सभा, नेहरू ग्राम का वार्षिक अधिवेशन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न

prabhatchingari

बद्रीनाथ धाम के आस्था पथ पर श्रद्धालुओं को हर कदम पर मिलेंगी सुविधा

prabhatchingari

काश्तकार मत्स्य पालन में कर रहे कमाल

prabhatchingari

केंद्रीय बजट 2025 -26 उत्तराखंड के लिए काफी मददगार साबित होगी- सतीश अग्रवाल, भारतीय व्यापार मंडल, देहरादून।

prabhatchingari

33 वीं अखिल भारतीय डब्ल्यू. सी. कश्यप अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का पेस्टल वीड स्कूल में समापन

prabhatchingari

Leave a Comment