Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राफिक एरा में 200 पौधे रोपे …

देहरादून, ग्राफिक एरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र-छात्राओं ने 200 से अधिक पौधे लगाए।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने पौधा रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न पौधे लगाए। आज विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने कुल 200 पौधे लगाए जिनमंे रुद्राक्ष, नीम और अशोक जैसे औषधीय एवं छायादार वृक्ष शामिल हंै। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शपथ भी ली कि वे न केवल लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे, बल्कि भविष्य में भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में योगदान देंगे।
कार्यक्रम का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने ग्राफिक एरा के सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी कपिल कुमार शर्मा, एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री डॉ. अभिलाषा मिश्रा, डॉ. गगन बंसल और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

9 वर्षीय बालिका की विधवा माँ को प्रताड़ित कर रही बीमा कंपनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

cradmin

साइकिलिंग में ओलंपिक मेडल को बनाए लक्ष्य : रेखा आर्या

cradmin

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से कि शिष्टाचार भेंट

prabhatchingari

अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार : रेखा आर्या

cradmin

ग्राफिक एरा में 66वीं रैंक लाने वाली मिनल नेगी का भव्य अभिनंदन, बोलीं— हर दिन कुछ नया सीखना ही सफलता का मंत्र

cradmin

चोरी के जेवर बेचकर खरीदी बाइक, गौचर बैरियर पर धरा गया शातिर

cradmin

Leave a Comment