Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

दिव्य ज्योति समूह की बहिनों ने मंत्री गणेश से की मुलाकात, रखीं विकास की बातें

 

 

देहरादून,  ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

 

भेंट के दौरान समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के अंतर्गत तैयार की गई स्वदेशी एलईडी लाइट्स की लड़ियां मंत्री गणेश जोशी को भेंट की।

 

समूह की महिलाओं ने अवगत कराया कि वे विगत कई वर्षों से रायपुर ग्रोथ सेंटर में एलईडी लाइट्स निर्माण का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी एलईडी लाइट्स की सराहना करते हुए कहा कि ये उत्पाद न केवल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का भी उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

 

महिला समूह ने दीपावली के अवसर पर अपने उत्पादों के लिए बाजार में स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर मंत्री गणेश जोशी ने जीओसी सब एरिया को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए गढ़ी कैंट स्थित आर्मी कैंटीन परिसर में दिव्य ज्योति समूह को स्टॉल लगाने की अनुमति दिलाने का भरोसा दिया।

 

मंत्री की इस पहल पर समूह की महिलाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने परिश्रम और रचनात्मकता से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अपील की कि इस दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और देश में निर्मित वस्तुओं की खरीद कर स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करें।

 

इस अवसर पर स्वाति नेगी, मेघा शर्मा, ममता कोठियाल, सुनीता, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोहित नौटियाल उपस्थित रहे।

Related posts

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में मस्तिष्क रोग के इलाज की दिशा में क्रांतिकारी उपलब्धि मध्य मैनिंजियल आर्टरी एम्बोलाइजेशन (MMAE) तकनीक से क्रोनिक सबड्यूरल हेमेटोमा का सफल इलाज

cradmin

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता छात्र टीम को दी शुभकामनाएं

prabhatchingari

एमडीडीए का बुलडोज़र एक्शन : एक माह में 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, दर्जनों निर्माण सील

cradmin

BIS द्वारा फार्मास्युटिकल पैकेजिंग मानकों पर ‘मानक मंथन’ का सफल आयोजन

cradmin

एफडीए की ओर से विश्व खाद्य दिवस पर खाद्य कारोबारियों, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ किया खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित

prabhatchingari

आर्यन स्कूल ने फेयरवेल 2024 का आयोजन किया

prabhatchingari

Leave a Comment