Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जी-20 इंपैक्ट समिट का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

रुड़की। आईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से जी-20 इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया। संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया।इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। पहले बड़ी घटना होने पर भारत विश्व की तरफ देखता था लेकिन आज दुनिया भारत की ओर देख रही है।

उन्होंने कहा कि नए भारत में देश की जनता के मन में यह भाव उत्पन्न हुआ है कि वह किसी भी क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर सकती है।यह पीएम मोदी की नीतियों के कारण है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि आने वाले समय में उनके सामने बहुत सारे अवसर और चुनौतियां हैं। छात्रों को दोनों का लाभ उठाकर कठिन परिश्रम के जरिए दुनिया का नेतृत्व करना है।
निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों के लिए अपार संभावनाएं हैं। साथ ही रोजगार के अवसर भी उन्हें मिलेंगे। कहा कि युवा पीढ़ी के दम पर ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। कहा कि उत्तराखंड में आने वाली आपदाओं के समाधान के लिए संस्थान की ओर से शोध कार्य किए जा रहे हैं।
छात्रों को दी शुभकामनाएंसीएम धामी ने यहां छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कहा कि सभी छात्र जो कुछ भी कर रहे हैं उसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। भगवान उन्हें बड़ा कार्य करने और आगे बढ़ने के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करें।

Related posts

नितिन नबीन को Z श्रेणी की सुरक्षा, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

cradmin

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में घना कोहरा

cradmin

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव बने प्रो0 राकेश कुमार ढोडी

prabhatchingari

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार ने विभिन्न शिकायतों का किया समाधान ..

prabhatchingari

पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को दी होली की शुभकामना……

prabhatchingari

जी. आर. डी. में उच्च शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान !

cradmin

Leave a Comment