Prabhat Chingari
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम के पास दुकानों में लगी आग, SDRF ने पाया आग पर काबू।

आज को पुलिस चौकी श्री केदारनाथ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि श्री केदारनाथ धाम के निकट दुकानों में रखे हुए सिलिंडर में गैस लीक होने से आग लग गयी है जिसमें राहत कार्यों हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम एडिशनल उप निरीक्षक मुकेश रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए दुकानों में लगी आग पर काबू पाया व आवश्यक सामान को दुकानों से बाहर निकाला। सौभाग्य से उक्त घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।

SDRF की तत्परता व त्वरित रेस्पॉन्स से आग पर तुरंत काबू पाए जाने से बड़ी घटना होने से टल गई, जिसकी स्थानीय दुकानदारों व श्रद्धालुओं द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।

Related posts

जल जीवन मिशन के ठेकेदार अधिकारियों के आश्वासन से भ्रमित।

cradmin

अनाधिकृत ढाबों पर नहीं रुकेगी अब रोडवेज की बसें

prabhatchingari

सरकार ने बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया..सीएम धामी

prabhatchingari

चमोली पुलिस, विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग की सयुंक्त टीम द्वारा स्कूल छात्र-छात्राओं के साथ निकाली वृहद यातायात जागरुकता रैली*

prabhatchingari

आधुनिक पुलिसिंग की नई पहल: विवेचकों को बॉडी-वॉर्न जीपीएस कैमरों का प्रशिक्षण

cradmin

अनुसूचित जाति की भूमि पर कब्जे का प्रयास: लेखपाल की संदिग्ध भूमिका, एसएसपी को FIR में नामजद करने के निर्देश

cradmin

Leave a Comment