Prabhat Chingari
दुर्घटनाराष्ट्रीय

श्रद्धालुओं की सैर बनी मौत का सफर, वृंदावन में बड़ा जल हादसा

मथुरा/वृंदावन। यमुना नदी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। यह दर्दनाक हादसा वृंदावन के श्रृंगार घाट के पास हुआ, जहां स्टीमर पांटून (पीपे) के पुल से टकराने के बाद असंतुलित होकर नदी में पलट गया।

जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 32 श्रद्धालु सवार थे, जो पंजाब के लुधियाना से बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे। दर्शन के उपरांत सभी श्रद्धालु यमुना नदी में स्टीमर के जरिए सैर कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्टीमर पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग नदी में डूब गए। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी तथा प्रारंभिक बचाव कार्य शुरू किया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शेष लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी जुटी हुई हैं, जो नदी में डूबे लोगों की तलाश कर रही हैं।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन के अनुसार, बचाव कार्य को तेज गति से संचालित किया जा रहा है और लापता लोगों को जल्द खोजने के प्रयास जारी हैं।

इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक घटना बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जाए और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।

Related posts

एमआयटी-वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के अध्ययन में पुणे की ड्रैगनफ़्लाई आबादी में समय के साथ आए बदलावों का पता चला

prabhatchingari

आम बजट से आम आदमी को क्या मिला फायदा?

prabhatchingari

ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो की मौत

prabhatchingari

उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

prabhatchingari

कुलसारी–नैल–ढालू मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटना, चालक की मौत

cradmin

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

cradmin

Leave a Comment