Prabhat Chingari
खेल–जगत

प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन।*

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को आर्यन क्रिकेट ग्राउण्ड गजियावाला, देहरादून में डिपार्टमेन्ट क्रिकेट डवलपमेन्ट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड (डी.सी.डी.यू.) द्वारा प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का गेंद खेलकर टी-20 क्रिकेट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन भी किया।
ज्ञात हो कि डिपार्टमेन्ट क्रिकेट डवलपमेन्ट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड के तात्वधान में प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी0-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जनपद देहरादून के आर्यन क्रिकेट एकेडमी, गजियावाला में 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय सचिवालय, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सचिवालय उत्तराखण्ड सिविल सर्वसेज सहित 08 टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य कार्मिकों को खेल के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा के अनुसार फिट इण्डिया मुमेन्ट के अन्तर्गत कार्मिकों को खेल के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को बढ़ावा देने के साथ साथ खिलाड़ियों के उन्नयन के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा राज्य में खेल और खिलाड़ियो को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पिछले वर्ष शुरू की गई मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। प्रदेश में उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति लाई गई है।

इस अवसर पर संरक्षक विपिन बलनी,वरिष्ठ उपाध्याय राजेन्द्र चौधरी,विकास रावत, आशुतोष सेमवाल,उप सचिव विनेश राणा, किरन सहित लोग उपस्थित रहे।

Related posts

किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

तो कही कम वोल्टेज से परेशान लोग, मानसून से पहले ही खुली बिजली कंपनी की पोल | So somewhere people are troubled by low voltage, electricity company exposed before monsoon

cradmin

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: ऋषिकेश फाल्कन्स ने रोमांचक चेज में हरिद्वार एल्मास को चौंकाया* ~ एक हाई-ऑक्टेन मुकाबले में, ऋषिकेश फाल्कन्स ने हरिद्वार एल्मास को चार विकेट से हराकर 194 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सफल पीछा किया, जिससे यूपीएल के ब्लॉकबस्टर मंडे का रोमांच चरम पर पहुंच गया देहरादून, 29 सितंबर 2025: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऋषिकेश फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हरिद्वार एल्मास के कप्तान कुणाल चंदेला ने गज़ब की फॉर्म बरकरार रखते हुए 53 गेंदों में 83 रन (सात चौके, पांच छक्के) की कप्तानी पारी खेली और टीम को 193/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पारी की शुरुआत में उन्होंने दक्ष अवाना (27 गेंद, 30 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद नीरज राठौर ने ताबड़तोड़ अंदाज में सिर्फ 11 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें दो ऊंचे छक्के भी शामिल थे। अंतिम ओवरों में सौरव चौहान ने 17 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को रफ्तार दी। फाल्कन्स के जगमोहन नागरकोटी ने 47 रन देकर तीन विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषिकेश फाल्कन्स ने दबाव में धैर्य दिखाया। ओपनर एलन चेतन ने आतिशी पारी खेलते हुए केवल 28 गेंदों में 71 रन (दो चौके, तीन छक्के) बनाए और टीम के लिए शानदार शुरुआत की। चेतन और अभ्युदय ने पावरप्ले के भीतर 81 रन की मैच-डिफाइनिंग साझेदारी की। इसके बाद पूर्वांश ध्रुव ने 26 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान अखिल सिंह रावत (36 गेंद, नाबाद 49) और सुचित जे (10 गेंद, नाबाद 11) ने आखिरी ओवरों में संयम दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी नाबाद साझेदारी ने ऋषिकेश को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एलन चेतन को उनकी 28 गेंदों में 71 रन की आक्रामक पारी के लिए दिया गया। समाप्त

cradmin

महिला क्रिकेट को नया मंच: 25 नवम्बर से शुरू होगी देहरादून जिला महिला क्रिकेट लीग

cradmin

मंत्री गणेश जोशी ने पेस्टल वीड स्कूल में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी एक्वाटिक चैंपियनशिप में छात्रों को पुरुस्कार वितरित किये

prabhatchingari

सीएम धामी ने आदि कैलाश मैराथन प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ किया

cradmin

Leave a Comment