Prabhat Chingari
राजनीती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चमोली जिले के कंसारी में सुनी लोगों की समस्या*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चमोली जिले के कंसारी में सुनी लोगों की समस्या*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बृहस्पतिवार को अपने गृहक्षेत्र के ताली कंसारी गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। पात्र व्यक्ति को ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
योजनाओं में बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, डाॅ. मातवर रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, अवधेश रावत, वत्सला सती, पुष्पा चौधरी, रंजना रावत, भरत चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रचार-प्रसार दिये दिशा निर्देश ……..

prabhatchingari

चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

cradmin

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

cradmin

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम धामी को सौंपा इस्तीफा

prabhatchingari

पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री ने किया बड़ा सियासी उलटफेर, पूर्व मंत्री की पत्नी रजनी भंडारी को हराया

cradmin

राज्यपाल ने दिलाई मंत्रियों को शपथ, धामी की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

cradmin

Leave a Comment