*जिलाधिकारी हिमांशु खुराना व कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने गुरूवार को महिला बेस अस्पताल सिमली का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना व कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने गुरूवार को महिला बेस अस्पताल सिमली का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल में जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों को तत्काल क्रय किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि डीडीओ कोड रजिस्ट्रेशन होने तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से स्वास्थ्य उपकरणों की खरीददारी सुनिश्चित की जाए। आवश्यक उपकरणों को क्रय करने हेतु जिला योजना में भी प्रस्ताव दें। चिकित्सा सामग्री की खरीद में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं कार्मिकों की तैनाती हेतु शासन स्तर पर वार्ता करने, सीएमओ को सप्ताह में एक दिन बेस अस्पताल में बैठने, अस्पताल कक्षों पर बोर्ड चस्पा करने तथा अस्पताल में चिकित्सा प्रबंधन समिति का गठन करते हुए नियमित बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही लोनिवि को निर्देशित किया कि एनएच से बेस अस्पताल तक लिंक मोटर मार्ग को दुरस्त करने हेतु शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध करवायें।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
