Prabhat Chingari
उत्तराखंड

DAV कॉलेज की दीवार गिरने से युवती की मौत, हाल ही मै लगी थी सरकारी नौकरी।

देहरादून के करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की दीवार गुरुवार रात अचानक भरभरा कर गिर गई। काॅलेज के सामने से गुजर रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी मिली है कि मृतक सुषमिता तोमर की हाल ही में सरकारी नोकरी लगी थी। और मृतका पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्क सहायक के पद पर कार्यरत थीं। उसका भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी में पढ़ता है। करनपुर क्षेत्र में ही कमरा लेकर रह रहा है। सुषमिता अपने भाई के यहां आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए थे।
पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तभी डीएवी कॉलेज की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई। दोनों इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सुषमिता को मृत घोषित कर दिया।रघुवीर तोमर का इलाज चल रहा है। वह भी गंभीर रूप से घायल है।
एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के भाई ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और तेहरीर के आधार पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

Related posts

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन का किया फ्लैग ऑफ*

prabhatchingari

चौथी गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया नूरानाँग युद्ध सम्मान दिवस

prabhatchingari

टिशू उत्पादों के लिए नए मानक तय करने बीआईएस का ‘मानक मंथन’ सम्पन्न

cradmin

पॉली किड्स देहरादून स्कूल ने कोयंबटूर (तमिलनाडु) में अपनी नई शाखा खोली

cradmin

राजपुर सड़क दुर्घटना : एसएसपी ने दिखाई सख्ती, थानाध्यक्ष निलंबित, मुकदमा दर्ज – विवेचना वरिष्ठ निरीक्षक को सौंपी

cradmin

विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य, खेल मंत्री ने दी बधाई

prabhatchingari

Leave a Comment