Prabhat Chingari
Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री /पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किये बदरीविशाल के दर्शन

गौचर / चमोली। ललिता प्रसाद लखेड़ा पूर्व मुख्यमंत्री/ पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने आज रविवार पूर्वाह्न को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।
दोनों भाजपा दिग्गज हेलीकाप्टर से आज पौने ग्यारह बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ पहुंचने पर उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ बीकेटीसी उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने उनकी अगवानी की।
दोनों नेताओं ने बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये, वेदपाठ पूजा संपन्न की। इसके बाद दोनों नेताओं ने श्री महालक्ष्मी मंदिर तथा श्री बदरीनाथ मंदिर में चल रही शारदीय नवरात्रि पूजा पांडाल में पहुंच कर मां महादुर्गा के दर्शन किये। दर्शन के पश्चात मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने नेताद्वय को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। दोनों नेताओं ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार में फोटो भी खिंचवाए।
इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, भूपेंद्र रावत, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, अजय सती, अजीत भंडारी, अनसुया नौटियाल, योगेन्द्र नेगी, विकास सनवाल, हरीश जोशी सहित नवरात्रि दुर्गा पुजारी आचार्य विजय प्रसाद पाण्डेय, राजेंद्र तिवारी, आशीष उनियाल आदि मौजूद रहे‌।

Related posts

रेलवे स्टेशन देहरादून में आतंकी हमले का अभ्यास, एक आतंकी ढेर, एक गिरफ्तार

cradmin

उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर हुआ आईपीएस/पीएस अधिकारियों में बड़ा फेर बदल*

prabhatchingari

ग्रहों का राजकुमार बुध बौद्धिक, तार्किक और गणना शक्ति बढ़ाता है।

prabhatchingari

पहाड़ और मैदान में रहने वालों को मिलेगा मूल निवास 1950 का लाभ

prabhatchingari

दीपावली का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि की सटीक जानकारी

prabhatchingari

शहीद के अंतिम संस्कार के लिऐ परिजनों को ले जाया गया जम्मू कश्मीर*

prabhatchingari

Leave a Comment