Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बंड विकास मेला पीपलकोटी को भव्य बनाने के लिए समितियों का गठन*

*बंड विकास मेला पीपलकोटी को भव्य बनाने के लिए समितियों का गठन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पीपलकोटी बंड विकास मेला 20 दिसंबर से शुरू होने वाला है। बंड विकास के अध्यक्ष अतुल शाह की अध्यक्षता में बंड विकास औद्योगिक ,पर्यटन,किसान एवं सांस्कृतिक मेला को भव्य रूप देने हेतु एक बैठक आहूत की गई। साथ ही इस वर्ष 20 दिसंबर से लगे वाले मेले के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया। मेला अध्यक्ष अतुल शाह ने द्वारा बताया गया की पीपलकोटी के सेमलडाला खेल मैदान में हर साल लगने वाले बंड विकास पर्यटन एव औद्योगिक विकास मेले को इस बार भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा।
बंड मेले की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुये शाह ने कहा बंड मेले ने बेहद अल्प समय में पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनायी है। बंड मेले में क्षेत्र के विकास, युवाओ को मंच देने से लेकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाती है। मेले में किसानों, पशुपालक, क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के निराकरण की हरसंभव कोशिश की जाती है।
आज हुई बैठक में बंड विकास संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती, महामंत्री हरि दर्शन रावत, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बडवाल, विजय प्रसाद मलासी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, नेगी,भूबन लाल साह, सांसद प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हटवाल, हरिबोधनी खत्री, अजय भंडारी,प्रदीप नेगी, सरिता राणा, संगीता नेगी, शैलेश नेगी ताजवर सिंह नेगी,गुलाब सिंह,मदन डंडारियाल,उषा देवी, कलावती देवी, जगदंबा प्रसाद हटवाल,अंकित रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। बैठक का संचालन मेला समिति के महामंत्री हरेंद्र सिंह पवार व हरीश पुरोहित ने किया।

Related posts

सुनहरे घुंघरू डांस स्टूडियो ने धूमधाम से मनाया अपना 8वां वार्षिक समारोह

prabhatchingari

वरुन बत्रा बने डब्ल्यूआईसी रेंजर्स ट्रॉफी 2025 के विजेता

cradmin

विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

prabhatchingari

मेष और वृश्चिक को मानसिक तनाव के संकेत, मीन व मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन

prabhatchingari

विरासत महोत्सव में आज सुपर बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया।

cradmin

Leave a Comment