Prabhat Chingari
उत्तराखंड

महाराज ने विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

*आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बना कर विरसामुंडा के संकल्प को पूरा किया: महाराज*

देहरादून। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुंकुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए विष्णुदेव साय को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें अपनी और उत्तराखंड की जनता की ओर से बधाई दी है। उन्होंने लोरमी विधानसभा से चुनकर आए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री चुने जाने पर भी शुभकामनाएं दी हैं।

श्री महाराज ने कहा कि जब वह चुनाव प्रचार के दौरान कुंकुरी से चुनकर आए नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र में थे तो आदिवासी समाज के लोगों ने वाद्य यंत्रों के साथ उनका जमकर स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज से विष्णुदेव साय को
मुख्यमंत्री बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक बड़ा संदेश देने के साथ-साथ भगवान बिरसामुंडा के संकल्प को भी पूरा किया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे सतपाल महाराज ने जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार और जनसभाएं की उनमें नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुंकुरी और उपमुख्यमंत्री अरूण साव का लोरमी विधानसभा क्षेत्र भी शामिल था।

Related posts

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास-मुख्यमंत्री

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिलाराम बाजार में फहराया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज।

prabhatchingari

डॉ. अर्चना डॉक्टरेट की मानद उपाधि से हुई सम्मानित

prabhatchingari

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

cradmin

चारों धाम में यात्री सुविधाओं को तत्काल करें वहाल, यात्री पंजीकरण काउंटरों को बनाए सरल एवं सुविधाजनक : आयुक्त

prabhatchingari

डेंगू मरीजों की जांच की धीमी गति पर जतायी कड़ी नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार

prabhatchingari

Leave a Comment