Prabhat Chingari
Uncategorized

बेटियों व बेटे ने बड़ी बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की

देहरादून,अल्मोड़ा,उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सीआरपीएफ के रिटायर जवान की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद हर कोई दंग रह गया। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाने से 30 किमी दूर भागादेवली गांव में दो बेटियों व बेटे ने बड़ी बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर आईटीबीपी से रिटायर्ड पिता की निर्मम हत्या कर दी।

ग्रामीणो ने चारों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया। हत्याकांड में शामिल नाबालिग छोटी बेटी को बाल संप्रक्षण गृह और अन्य को जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक सुंदर लाल उम्र 60 वर्ष पुत्र दुर्गाराम आईटीबीपी से कुछ माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे।
सेवानिवृत्ति के बाद वह रहने के लिए गांव आ गए, जबकि उनकी बड़ी बेटी डिंपल, बेटा रितिक और छोटी नाबालिग बेटी देहरादून में पिता के सरकारी क्वाटर मे रहते थे। 28 दिसम्बर को दोनों बेटियां, बेटा और बड़ी बेटी का प्रेमी हर्षवर्धन पुत्र प्रसादी लाल निवासी संगम विहार दिल्ली गांव पहुंचे
शुक्रवार शाम चारों ने मृतक के भाई को परिवार सहित मारपीट कर घर से भगा दिया। कुछ ही देर में घर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। सूचना प्रधान पति, ग्राम प्रहरी को दी गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। जहां सुंदर लाल का शव पड़ा हुआ था।
आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गांव वालों ने उन्हें दबोचकर कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत ने बताया कि भागादेवली गांव में सेवानिवृत्त आईटीबीपी जवान की हत्या हुई है। हत्या का आरोप मृतक की दो बेटियों, एक बेटे और बड़ी बेटी के प्रेमी पर लगा है। मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर कोटि-कोटि नमन किया ,

prabhatchingari

तोताघाटी के पास यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।*

prabhatchingari

राज्य स्थापना दिवस पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में किया गया भव्य रैतिक परेड़ का आयोजन*

prabhatchingari

राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोडना हमारी प्राथमिकता*

prabhatchingari

13 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ़्तार*

prabhatchingari

बदरीनाथ धाम के कपाट आज होंगे बंद

prabhatchingari

Leave a Comment