Prabhat Chingari
उत्तराखंड

भारत चीन सीमा का थैंग में आजादी के बाद पहुंची पहली बार बस, ग्रामीणों ने जताई खुशी

गौचर / चमोली:-भारत चीन सीमा का सुदूरवर्ती गाव थैंग में आजादी के बाद पहली बार बस पहुची। गाव में बस पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुये गांववासियों ने जोरदार जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सुभकामनाये दी।
बस जोशीमठ से होकर मारवाडी होते हुए थेग 30 ग्रामीणों को लेकर गई। रास्ते में बस में बैठे ग्रामीण खुशी जाहिर करते हुऐ हसी ठिठोली करते हुए गए। ज्यों ही ग्रामीणों को सूचना मिली कि बस आ रही है लोग सभी कामकाज छोड़कर बस का स्वागत करने पहुंच गए और जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर एक दूसरे के गले मिलते हुये शुभकामनाए दी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजन के तहत् मारवाडी से लेकर 11 किमी सड़क स्वीकृत है जिसमें सड़क का चौड़ीकरण का काम पूरा हो चूका है। डामरीकरण का काम चल रहा है प्रधान महावीर पवार ने कहा की आजादी के बाद से बस पहुंचने से वे बेहद उत्साहित है। उन्होने कहा सड़क मार्ग बन जानें से रहसयमयी फूलो की घाटी चैनाप घाटी को नई पहचान मिलेगी इसके आसपास के पर्यटक और तीर्थस्थल को नई पहचान मिलेगी।

Related posts

ग्राफिक एरा में आई.डी.ई. बूट कैम्प शुरू

prabhatchingari

क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दूसरे दिन न्याय, शक्ति और सार्वजनिक विश्वास पर चर्चा

cradmin

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्रों को मिलेगी लेटरल एंट्री

cradmin

यूनिसन सेंट्रियो मॉल ने भव्य उत्सव के साथ मनाई अपनी पहली वर्षगांठ

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1803 मरीजों ने उठाया निःशुल्क

prabhatchingari

खाई में गिरे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को चमोली पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

prabhatchingari

Leave a Comment