Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान कृषि मंत्री ने एक पौंधा आंवला और एक पौंधा आम का लगाया।
मीडिया को जारी बयान में कृषि मंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग के बढ़ते प्रताप के चलते पर्यावरण के संरक्षण एवं सुरक्षा की आवश्यकता है। आज यह भी आवश्यक हो गया है कि हमें पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने, ग्लोबल वार्मिंग और अधिक जनसंख्या जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में मानवजनित आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की जरुरत हैं। कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की।

Related posts

गुमखाल के पास कार हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया 03 लोगों को सकुशल रेस्क्यू

prabhatchingari

हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं का समाज में जन जागरूकता के साथ पत्रकारिता की समृद्ध परम्परा के माध्यम से देश व समाज में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है.. सीएम धामी

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सकों को दिए नियुक्ति पत्र

cradmin

जनजातीय युवाओं के हुनर को मंच देना सराहनीय: रेखा आर्या 

cradmin

उत्तराखंड के हर नगर निकाय फेरी-ठेली वालों को उपलब्ध कराएंगे पहचान पत्र

prabhatchingari

भीड़ के बावजूद नहीं दिखा ट्रैफिक जाम, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद

cradmin

Leave a Comment