Prabhat Chingari
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने अमेरिका से भारत पहुंचे आलोक श्रीवास्तव

देहरादून- अमेरिकी हिंदू कॉलेशन (एएचसी) जो तीस लाख सिखों और बौद्धों के साथ-साथ पचास लाख अमेरिकी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करता है। अमेरिकी हिंदू गठबंधन अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था में हिंदुओं के हितों की वकालत करने के लिए समर्पित है। यह संस्था यूएस कैपिटल (संसद), राज्य की राजधानियों और अन्य स्थानों पर सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित करता हैं, जिसमें हिंदू त्योहार, राजनीतिक बहस और अन्य समर्थकों के साथ सहयोग शामिल है।

अमेरिकी हिंदू कॉलेशन के प्रशासनिक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने जा रहे हैं। आलोक श्रीवास्तव उन्हें अमेरिका में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण देंगे एवं उनसे विनती करेंगे कि अगर मुख्यमंत्री जी मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे तो यह हमारे अमेरिकी हिंदू कॉलेशन के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। आलोक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री जी को संयुक्त राज्य अमेरिका, विशेष रूप से वाशिंगटन डीसी मेट्रो क्षेत्र की यात्रा के कार्यक्रमों के लिए निमंत्रण देने के संदर्भ में मुलाकात करेंगे की बात कही है। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम देव-भूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सार का प्रतिनिधित्व करते हुए हिंदू प्रवासी को मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति से प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा है कि बैठक के दौरान एएचसी के संस्थापक एवं सदस्य शेखर तिवारी जी के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से एक पत्र भी प्रदान किया गया है जो यह संक्षिप्त बातचीत न्यूज़लेटर के माध्यम से प्रवासी भारतीयों तक संदेश पहुंचाने का एक अवसर के रूप में भी काम करेगी।

इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी एवं सलाहकार के रूप में जैविक भारत मिशन के संस्थापक रामकुमार अत्री भारत से एवं शेखर तिवारी जी जोकी अटल बिहारी वाजपेई के अति निकट सहयोगी एवं सलाहकार रहे ने अमेरिका से सहयोग किया।

Related posts

बेहतरीन और नई सोच वाले फैशन शोकेस के साथ ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2025 का भव्य समापन

cradmin

एक्लवयंस ने चतुर्थ ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

prabhatchingari

एनएसडीएल ने विदेशी निवेशकों के लिए बाज़ार में प्रवेश को आसान बनाने के लिए नया एफपीआई-एफवीसीआई पोर्टल लॉन्च किया

cradmin

दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत: महाराज

prabhatchingari

माननीय मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने जोवाई में छठे मेघालय गेम्स, 2025 का उद्घाटन किया

prabhatchingari

पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक, ड्राइवर की मौत, जांच में जुटी चंदिया पुलिस | Uncontrolled truck collided with tree, driver died, Chandia police engaged in investigation

cradmin

Leave a Comment