Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

बद्रीनाथ धाम दर्शन संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड, 12 लाख पार

चमोली (प्रदीप लखेड़ा):भगवान बद्रीविशाल की इस वर्ष की यात्रा श्रद्धालु संख्या के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है। कपाट खुलने की तिथि 4 मई से लेकर 27 जुलाई तक अब तक 12 लाख से अधिक तीर्थयात्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं।

इसके साथ ही, सिख श्रद्धालुओं के प्रमुख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में भी अब तक 2 लाख 22 हजार से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं।

बद्रीनाथ क्षेत्र का मौसम इन दिनों तीर्थयात्रियों के अनुकूल बना हुआ है — दिन में कभी हल्की धूप तो कभी बादलों की छांव, जिससे यात्रा में किसी प्रकार की बाधा नहीं आ रही। श्रद्धालु न सिर्फ निर्बाध दर्शन का लाभ ले रहे हैं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी उठा रहे हैं।

प्रशासन ने यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
चमोली के जिलाधिकारी  संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि यात्रा पूरी तरह से सुचारु रूप से संचालित हो रही है और प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन को आशा है कि सितंबर और अक्टूबर में भी यात्रियों की और अधिक संख्या में आमद होगी, जिससे यह यात्रा वर्ष 2025 की ऐतिहासिक यात्राओं में शामिल हो सकती है।

Related posts

प्रदेश में कुछ तथाकथित किसान नेताओं ने देहरादून के व्यापारी लोगों को लूटने का काम किया हुआ है शुरू : सुरेंद्र शर्मा

prabhatchingari

पर्यटन मंत्री ने उत्तराखंड यात्रा विकास प्राधिकरण के गठन पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए

prabhatchingari

सूर्यकांत धस्माना का तीखा प्रहार — “सरकार अपनी नाकामी छुपाने को रच रही अर्बन नक्सल का नया जुमला…

cradmin

रजत जयंती पर हर्षल फाउंडेशन ने शुरू किया ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान

cradmin

पीएम मोदी खुद को समझते हैं भगवान विष्णु का 11वां अवतारःखड़के

prabhatchingari

धारे पर स्नान बना जानलेवा, पौड़ी में गुलदार के हमले से युवक की मौत

cradmin

Leave a Comment