Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

पीएनबी ने सीएसआर पहल के तहत उत्तराखंड में आपदा राहत के लिए ₹1 करोड़ का योगदान दिया

 

 

देहरादून –  देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक,पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में धराली एवं हर्षिल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को ₹1 करोड़ की सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर  अतिरिक्त सचिव श्री मनमोहन मैनाली और देहरादून अंचल के अंचल प्रमुख श्री अनुपम भी उपस्थित थे, जिन्होंने संकट के समय में पहाड़ी क्षेत्र के संघर्षरत लोगों के साथ खड़े रहने की बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह निर्णय उत्तराखंड के जनसामान्य के साथ पीएनबी के गहरे संबंधों को दर्शाता है और 5 अगस्त, 2025 को राज्य में हुई मूसलाधार वर्षा तथा जलवायु उथल-पुथल के प्रति हृदय की संवेदना स्वरूप आया है। उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से धराली गांव में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई थी, जिससे स्थानीय समुदायों को अत्यंत परेशानी हुई है। इस आपदा के परिणामस्वरूप जान-माल को बेहद क्षति पहुंची, जिससे परिवार संकट में आ गए और उन्हें तत्काल सहयोग की आवश्यकता थी।

श्री अशोक चंद्र, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी ने कहा कि, “हमारी संवेदनाएं उत्तराखंड के उन लोगों के साथ है जो असाधारण साहस और जुझारूपन के साथ इस कठिन समय का सामना कर रहे हैं। दुख और चुनौती के इस क्षण में, पीएनबी संकट से प्रभावित हर परिवार, हर समुदाय और हर व्यक्ति के साथ खड़ा है। हमारा सहयोग केवल वित्तीय सहयोग से कहीं अधिक : एकजुटता और करुणा का एक आत्मिक संकल्प है। हम सब मिलकर उठेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और पहले से कहीं अधिक सशक्त होकर उभरेंगे।”

 

 

Related posts

मोदी के जीवन संघर्ष व समर्पण प्रदर्शनी में हुआ प्रदर्शित

cradmin

होंडा ने भारत में दोपहिया वाहन उत्पादन क्षमता बढ़ाई, टपूकड़ा प्लांट में नई लाइन शुरू

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा

prabhatchingari

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

cradmin

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में वीएमसी बैठक, डीएम गौरव कुमार ने की अध्यक्षता

cradmin

धार्मिक पर्यटन सहकारिता,और पशुपालन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं

cradmin

Leave a Comment