Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

गौचर पॉलिटेक्निक के सामने बना बड़ा भूस्खलन जोन, लोगों में अफरा-तफरी, भवनों पर भी खतरे के बादल

 

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)।

नगर क्षेत्र गौचर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के समीप रविवार सुबह लगभग 10:45 बजे अचानक भूस्खलन हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन संस्थान परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

भूस्खलन से पॉलिटेक्निक परिसर के ठीक नीचे बने आवासीय भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का मलबा ढह गया। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किए गए तो भविष्य में किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

घटना की जानकारी मिलते ही नगर प्रशासन, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, अजय किशोर भंडारी (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सेवादल यंग ब्रिगेड उत्तराखंड), पूर्व सभासद अनिल नेगी, वार्ड सभासद प्रतिनिधि वीरेंद्र राणा, अंकित सिंह कंडारी, लक्ष्मण पटवाल, अर्जुन नेगी, पंकज नेगी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

Related posts

अबीर-गुलाल संग उत्साह: अनिल नौटियाल के आवास व पालिका परिषद में भव्य आयोजन

cradmin

सामान्य प्रेक्षक कुजीं लाल मीना की उपस्थिति में रिटर्निंग अधिकारी ने की विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्रों की सूची के अनुसार संवक्षी

prabhatchingari

यू. टी.यू. कुलपति डॉ. ओंकार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी के पटेल की तत्काल बर्खास्तगी की मांग को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण धरना

prabhatchingari

उत्तराखंड से,अयोध्या के लिए चलाई गई ‘आस्था स्पेशल’ ट्रेनें, जानें टाइमिंग

prabhatchingari

कौड़ियाला के पास श्रद्धालुओं की बस पलटी, SDRF,ने त्वरित प्राथमिक उपचार, सभी यात्री सुरक्षित….

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में अनुसंधान पर एफडीपी

prabhatchingari

Leave a Comment