Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भंडारी 20 जून को विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

*भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भंडारी 20 जून को विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भंडारी 20 जून को विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
भाजपा बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव को प्रतिष्ठा का विषय मानकर चल रही है। चुनाव के दौरान काबीना मंत्री व चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और भाजपा संगठन मंत्री अजय कुमार 10 दिनों तक चमोली जिले में रहकर चुनाव तैयारियों की मॉनटरिंग करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर से लेकर शक्ति केन्द्रों तक चुनाव की रणनीति बनाएंगे।
भाजपा बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए बूथ और पन्ना प्रमुख स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। चुनाव की घोषणा के बाद से ही भाजपा की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए पालक का दायित्व सम्भालेंगे।
बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा के विधायक, राज्य मंत्री जिम्मेदारी सम्भालेंगे। जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने बताया थराली, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ के विधायक सहित राज्य मंत्रियों को संगठन की दृष्टि से बनाए गए 9 मंडलों में चुनाव रणनीति का दायित्व सम्भालेंगे।

Related posts

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दो वाहन चोर गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

cradmin

भारतीय जनता पार्टी के पार्टी ज्वाइनिंग कार्यक्रम के तहत कर्णप्रयाग विधानसभा में 429 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

prabhatchingari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” के 109 वें संस्करण को सुना व देखा ,राज्य मंत्री मधु भट्ट

prabhatchingari

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक…

cradmin

पीडियाट्रिक ENT केयर में बड़ी उपलब्धि, 11 महीने के शिशु को मिली सुनने की नई उम्मीद

cradmin

394 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

prabhatchingari

Leave a Comment