Prabhat Chingari
जीवन शैलीराष्ट्रीय

केंद्रीय संचार ब्यूरो ने पतंजलि वेलनेस सेंटर में योग आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के देहरादून कार्यालय द्वारा आज हरिद्वार स्थित पतंजलि वेलनेस सेंटर में योग पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत योगगुरु स्वामी रामदेव जी महाराज के सान्निध्य में योग अभ्यास से हुई। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों और आगंतुकों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया तथा योग के वैज्ञानिक, मानसिक, और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर स्वामी रामदेव जी का स्वागत केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। स्वामी रामदेव ने योग को भारत की ऋषि परंपरा की अनुपम देन बताते हुए कहा कि यह न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का साधन है, बल्कि यह सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आगामी 21 जून, जो कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, को पूरे उत्साह के साथ मनाएं और बड़ी संख्या में योगाभ्यास में भाग लें। उन्होंने योग जागरूकता को बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व देशभर में केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जन-जागरूकता के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम नागरिकों को योग के प्रति प्रेरित करना है ताकि वे अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बना सकें तथा एक स्वस्थ और समर्थ भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार की पंजीकृत सांस्कृतिक संस्था ‘श्रीमान्त शांति खिलेराम सांस्कृतिक कला विकास समिति’ द्वारा योग पर आधारित रागिनी की प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Related posts

धार्मिक आयोजनों से समाज में बढ़ता है सद्भाव : अभिनव थापर

cradmin

20 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति मंजूर,मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे

prabhatchingari

दो महान् सन्तों के महासमाधि दिवस — प्रेरक स्मृतियाँ

prabhatchingari

सीएम धामी ने किया ‘‘गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे’’ में संवाद, बोले होम स्टे बन रहे हैं लोगों की आजीविका के प्रमुख साधन

prabhatchingari

गौहन्ना डॉट कॉम” का विमोचन – लोकजीवन से जुड़ी अद्वितीय कृति को मिला साहित्यकारों का आशीर्वाद

cradmin

जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने है…

prabhatchingari

Leave a Comment