Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से शुरू

 

देहरादून, उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा है। यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। श्रद्धालु 6 मार्च को प्रातः 7 बजे से अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

चारधाम यात्रा के अंतर्गत इस वर्ष यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को तथा बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। वहीं हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना पंजीकरण वेब लिंक registrationandtouristcare.uk.gov.in के माध्यम से या फिर Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप का उपयोग करके कर सकते हैं। भारतीय श्रद्धालु अपना पंजीकरण आधार कार्ड के माध्यम से कर सकेंगे, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए आईडी कार्ड के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इसके अतिरिक्त जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर भौतिक पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इन केंद्रों पर पंजीकरण प्रक्रिया चारधाम के कपाट खुलने से दो दिन पूर्व, यानी 17 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर दी जाएगी

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निम्न स्थानों पर ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे—

यात्रा पंजीकरण केंद्र एवं ट्रांजिट कैंप, ऋषिकेश

पंजीकरण केंद्र, ऋषिपर्णा ग्राउंड, हरिद्वार

पंजीकरण केंद्र, विकास नगर, देहरादून

श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 भी जारी किया गया है, जिस पर 24 घंटे संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related posts

सोनू सूद–नीति मोहन का धमाल, महिला यूपीएल फाइनल में बजेगा उत्तराखंड की संस्कृति का डंका

cradmin

जी.आर.डी. में धुमधाम से मनाया गया गणतन्त्रा दिवस

prabhatchingari

देवभूमि पत्रकार यूनियन के शिष्टमंडल ने की मेयर से शिष्टाचार भेंट

prabhatchingari

उत्तराखंड में उद्योग को नई रफ्तार; पीएचडीसीसीआई के चेयरमैन बने विनीत कुमार गुप्ता, यूकाइटेक्स–2025 की घोषणा

cradmin

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

cradmin

एसओजी ने 01 किलो 270 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

prabhatchingari

Leave a Comment